लॉकडाउन के बीच पहली बार 9 राज्यों के 11 शहरों के बीच 7 विशेष ट्रेनें

इनमें सवार सात हजार लोग और मजदूर अपने घर लौट रहे

लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए 7 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें करीब 7 हजार यात्री सफर करेंगे। कुछ ट्रेनें अपने मुकाम तक पहुंच गई हैं, तो कुछ रास्ते में हैं।पहली ट्रेन तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया के लिए चली थी। यह देर रात हटिया पहुंच गई। इसी तरह नासिक (महाराष्ट्र) से भोपाल (मध्य प्रदेश) ट्रेन भी शनिवार सुबह भोपाल पहुंच गई।

केरल के एर्णाकुलम से ओडिशा के भुवनेश्वर तक ट्रेन चल रही है। इसमें 1200 लोग सवार हैं, जिनमें ज्यादातर मजदूर और उनके परिवार हैं। उधर, महाराष्ट्र के नासिक से लखनऊ के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चली है। इसमें 839 प्रवासी सवार हैं। तिरुवनन्तपुरम के जिला कलेक्टर के. गोपालकृष्णन ने बताया कि आज दोपहर दो बजे एक और ट्रेन झारखंड के हटिया के लिए रवाना होगी। इसमें 1200 मजदूर रवाना किए जाएंगे।

 

You might also like