श्री गांधी बाल निकेतन की 174 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न )। श्री गांधी बाल निकेतन का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह विधायक पूसाराम गोदारा के मुख्य आतिथ्य में पंडित श्री दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अपनी-अपनी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, अभिभावक प्रतियोगिता के विजेताओं, विभिन्न पदों पर पदस्थापित निकेतन के पूर्व विद्यार्थियों तथा खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सहित कुल 174 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दीप प्रज्ज्वलन से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने देश की विविधवर्णी संस्कृति, राजस्थानी, पंजाबी, बंगाली, कश्मीरी नृत्य, गायन के साथ वर्तमान परिस्थतियों पर आधारित जीवंत नाटक का मंचन किया। विद्यार्थियों द्वारा ऑर्केस्ट्रा पर दी गई प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रही। समारोह में अंग्रेजी माध्यम कि घनिष्ठा चारण, दृष्टि स्वामी, दिक्षा पोद्दार, छवि, पूजा, हार्दिक शर्मा, जैनविका हीरावत, रितिका कन्दोई, आरव प्रजापत, नविका वर्मा, आराध्य सुरेका, काव्या शर्मा, दृष्टि, प्रेक्षा शर्मा, गिरीश कन्दोई, छवि बबेरवाल, तन्वी सरावगी, शोर्या स्वामी, आकांक्षा कुमारी, दिशा चौहान, लक्षित भुढ़ाढ़रा, भानू प्रताप सिंह शेखावत, मानसी शर्मा, तमन्ना, माही, रोनित स्वामी तथा निष्ठा वर्मा। हिन्दी माध्यम कि अनिका, मनस्वी, वैभव धरेन्द्र, जोया बानो, नव्या भाटी, अलीशा खां, रूचिका, कावेरी सोनी, लक्षिता शर्मा, अम्बिका प्रधान, कुबेर इन्दौरिया, कनक त्रिवेदी, अनन्त विरमानी, वैष्णवी स्वामी, कोमल सैनी, धनिष्ठा सोनी, योगिता, भाविका नोखवाल, हरीश शर्मा, कुमकुम सैनी, निधि कंवर, ईश्वर चंद शर्मा एवं भावेश राजपुरोहित। अजीतसरिया शाखा के दक्षित चोटिया, राघव अरोड़ा, अहमद रजा, सुनिधि चोटिया, नवीन स्वामी, कृतिका, निर्भय, वैजयन्ती, आर्यन गौड़, सिद्धार्थ, परिधी पारवानी, कनिशा, ख्वाईश सोनी, राजवीर सिंह, तन्वी महर्षि, सनहा व जरीन को कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर तथा निकेतन की पूर्व छात्रा कोमल पारीक को राजकीय व्याख्याता पद पर, आनन्द हरितवाल को आयकर अधिकरी के पद पर तथा रमन सैनी को प्रोग्राम एसोशिएट के पद पर चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन छात्रा सलोनी और निष्ठा ने किया।