1 जून से शुरू हुई फ्लाइट्स की बुकिंग, इन एयरलाइंस के मिल रहे हैं टिकट

नई दिल्ली कुछ एयरलाइंस कंपनियों ने एक जून से यात्रा के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। सूत्रों के जरिये यह जानकारी सामने आई है। कि कोरोना वायरस महामारी के चलते कमर्शियल उड़ान सेवा पर 31 मई तक रोक है। हालांकि, स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए उनकी बुकिंग 15 जून तक बंद हैं। मालूम हो कि कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से कमर्शियल उड़ानों को निलंबित कर दिया गया था।

एक सूत्र ने सोमवार को कहा, ‘घरेलू एयरलाइंस ने जून से अपनी उड़ानों के लिए बुकिंग खोल दी है।’ इंडिगो और विस्तारा के सूत्रों ने कहा कि वे घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग ले रहे हैं। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारी अंतरराष्ट्रीय बुकिंग 15 जून तक बंद है।’ बुकिंग शुरू होने के बारे में इंडिगो, विस्तारा और गोएयर की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई। एयर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एपीएआई) के अध्यक्ष सुधाकर रेड्डे ने सोमवार को कहा था कि कुछ विमानन कंपनियां बुकिंग कर रही हैं।

You might also like