11 प्रवासियों के सैम्पल लिए

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)23 मई। भरतिया स्कूल में चल रहे क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटीन 11 प्रवासियों के शनिवार को सैम्पल लेकर जांच के लिए चूरू भेजे है। चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ संजय बुंदेला ने बताया कि शुक्रवार को महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू व गुजरात से आठ तथा शनिवार सुबह तीन प्रवासी यहां पहुंचे थे। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद भरतिया स्कूल स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटीन किया। शनिवार दोपहर राजलदेसर सीएचसी में लैब टेक्नीशियन कैलाश राजपुरोहित व रमीज राजा ने उक्त 11 प्रवासियों के सैम्पल लेकर जांच के लिए दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज चूरू भेजे है ।

You might also like