ज्योतिष और जनसेवा के 15 साल, आचार्य अभिमन्यु पाराशर सम्मानित

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। ज्योतिष एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए आचार्य अभिमन्यु पाराशर को प्रतिष्ठित ‘गोल्डन क्रॉउन अचीवमेंट अवार्ड-2026Ó से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित ग्रीन लाउंज नॉर्थ बैंक्वेट में आयोजित समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री गीतांजलि मिश्रा, गोल्डन क्रॉउन मीडिया के फाउंडर पवन मिश्रा एवं रीना ने आचार्य पाराशर को सम्मान प्रदान किया। आयोजक पवन मिश्रा के अनुसार आचार्य अभिमन्यु पाराशर पिछले 15 वर्षों से ज्योतिष, समाजसेवा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्य कर रहे हैं। वे ‘बेटी बढ़ाओÓ अभियान के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। ज्योतिष के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान और सामाजिक सरोकारों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। आचार्य अभिमन्यु पाराशर को सम्मान मिलने पर पुलिस अधीक्षक नारनौल दीपक जेवरिया, ज्योतिषाचार्य डॉ. जगदीश महाराज, पं. कौशल दत्त शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. पूजा, आचार्य डीपी शास्त्री, रीडर योगेंद्र, ज्योतिषाचार्य चेतन प्रकाश दाधीच, समाजसेवी गोपाल भाई, राजेश गुप्ता, मनीष सोनी, कैलाशचंद्र शर्मा, जेपी शर्मा, डॉ. रमन सेंगर, राजेश शर्मा, ओंकारमल शर्मा, पं. गोविंद राम शर्मा, डॉ. मनोज कुमार मीणा सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सम्मान से सेवा का संकल्प और मजबूत हुआ
सम्मान प्राप्त करने के बाद आचार्य अभिमन्यु पाराशर ने आयोजकों, अतिथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव के साथ-साथ ज्योतिष, समाजसेवा, जनकल्याण और ‘बेटी बढ़ाओÓ अभियान को आगे बढ़ाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि समाज से मिलने वाला स्नेह और सम्मान सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है। भविष्य में भी वे ज्योतिषीय ज्ञान के साथ सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का प्रयास करेंगे।

You might also like