राजस्थान में दोपहर 2 बजे तक 177 पॉजिटिव मिले

जयपुर,(बी एल)16 मई। राजस्थान में शनिवार दोपहर 2 बजे तक 177 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। जिसमें जयपुर में 122 (116 जिला जेल के) नए केस आये सामने है। वहीं भीलवाड़ा में 6, चितौडग़ढ़ में 1, अजमेर में 4, बाड़मेर में 1, भरतपुर में 1, डूंगरपुर में 21, झुंझुनूं में 1, जोधपुर में 6, कोटा में 1, पाली में 1, सीकर में 1, सिरोही में 2 व उदयपुर में 9 नए पॉजिटिव केस आए है। राजस्थान में 4924 पॉजीटिव केस व जयपुर में अब तक कुल 1507 पॉजिटिव केस है। वहीं प्रदेश में अब तक 125 मौत हो चुकी है जिसमें अकेले जयपुर में सबसे ज्यादा 63 मौत हुई है। राजस्थान में 2785 पॉजिटिव की नेगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है वहीं 2480 को डिस्चार्ज किया जा चूका है एवं 2014 एक्टिव केस है।

You might also like