श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 22 लोगो के लिए सैंपल
श्रीमाधोपुर,(महेन्द्र खडोलिया)25 मई। कोरोना महामारी में बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने सोमवार को श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 22 लोगो के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए सीकर लैब भिजवाए। सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश मंगावा ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में टीम ने 22 सैंपल लिए। बीसीएमओं डॉ जेपी सैनी ने बताया कि 24 मई तक लिए गए सैंपलों की बकाया रिपोर्ट निगेटिव आई है।