नि:शुल्क होम्योपैथिक शिविर में 225 मरीजों को मिला उपचार
निलेश मुद्गल
झुंझुनूं (नवयत्न)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में छावनी बाजार स्थित आशुतोष होम्योपैथिक औषधालय में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर स्व. केदारमल हलवाई की स्मृति में लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने 225 मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गईं। आयोजन में रामाकांत हलवाई, डॉ. एस.एन. शुक्ला, श्यामसुंदर जालान, नागरमल जांगिड़, आरती मुंड, सुधा पूनिया, शालिनी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।