शिविर में 450 लोगों ने किया रक्तदान, दी गई विधिक जानकारी

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। स्थानीय नलिया बास स्थित सैनी समाज गेस्ट हाउस में स्वर्गीय नारायण मल सैनी की 31 वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एडीजे न्यायाधीश महेंद्र प्रताप भाटी, ऐसीजेएम विकास गजराज का स्वागत किया गया। दोनों न्यायिक अधिकारियों ने शिविर के दौरान रक्तदान को महत्वपूर्ण बताते हुए बच्चों के साथ होने वाले साईबर दुर्व्यवहार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और माता-पिता से बच्चों को इससे संरक्षण करने व हेल्पलाईन पर इसकी जानकारी दिए जाने की अपील की। महंत स्वामी कानपुरी महाराज ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ी मानवता की सेवा नहीं हो सकता। कार्यक्रम में विधायक मनोज मेघवाल, बीजेपी नेता जय श्री दाधीच, पूर्व एमएलसी यूपी परमेश्वर सिंगोदिया, निवर्तमान उप सभापति अमित मारोठिया, ताराचंद तंवर, यूथ मंडल अध्यक्ष खेमाराज सैनी सहित अनेक लोग मंचस्थ रहे। महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान व सर्व समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया और शाम तक 450 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर को सफल बनाने में मिथिलेश तंवर, नरेन्द्र जादम, सुनील तंवर, अनिल तंवर, महेश तंवर, संजय तंवर, कन्हैयालाल तंवर, पवन तंवर, शिवकरण तंवर, कन्हैयालाल तूनवाल डॉ. कपिल सैनी, रामनिवास गुर्जर सहित अनेक लोगों ने योगदान दिया।

You might also like