55 वर्षीय व्यक्ति की कुंड में डूबने से मौत
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न ) । जिले के गांव कनवारी में 55 वर्षीय व्यक्ति की कुंड से पानी निकालते समय डूबने से बुधवार को मौत हो गई। इस आशय की रिपोर्ट मृतक के जीजा ने गुरुवार को पुलिस में दी है, जिस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रतनगढ़ निवासी 60 वर्षीय महेंद्र पुत्र भगवानाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि कनवारी निवासी उसका 55 वर्षीय साला ओमप्रकाश पुत्र बेगाराम जाट बुधवार को हमेशा की तरह मवेशियों लेकर खेत गया था। शाम को जब मवेशी वापिस घर पर आ गए, तो ओमप्रकाश घर नहीं लौटा, जिस पर परिजनों को उसकी चिंता हुई तथा तलाश शुरू की। उसकी सास अपने पड़ौसियों को लेकर खेत पहुंची, तो ओमप्रकाश पानी की कुंड में गिरा हुआ दिखाई दिया, जिसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मर्ग दर्ज कर पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।