एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव आये जांच में
अब तक शहर में बाहर से आये 29 पॉजीटिव कैस
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)30 मई। रतनगढ़ क्षेत्र में 13 मई से 30 मई तक चूरू जिले में कुल 103 पॉजीटिव केस मिले है जिनमें रतनगढ़ में 29 कोरोना पॉजिटिव विभिन्न वार्डो के पाये गये है। दूसरी और सभी कोरोना पॉजीटिव पाये गये व्यक्ति प्रवासी है जो चैन्नई, कोलकाता, मुम्बई, सुरत आदि स्थानों से प्रवासी के रूप में आये थे। रतनगढ़ में रहने वालों में अभी तक कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला।
आज शहर के वार्ड संख्या 6 व 7 के निवासी 7 कोरोना पॉजिटिव जो मुम्बई से आये थे। इनमें पूर्व चूरू विधायक व उसकी पत्नी सहित 5 अन्य मुम्बई प्रवासी है जिनमें 2 पुरूष व 5 महिलाएं है। डिप्टी सीएमएचओं डॉ. देवकरण गुरावा ने बताया कि मुम्बई आने के बाद से ही सभी चूरू में होम क्वारेन्टीन में थे। ऐसे में इनसे संक्रमण बढऩे की कोई सम्भावना नहीं है।
शहर में सबसे पहले 13 मई को कोरोना पॉजीटिव वार्ड संख्या 33 में, 17 मई को वार्ड संख्या 2 व 35 में एक-एक, 21 मई को वार्ड संख्या 1 व 33 में एक-एक, 23 मई को वार्ड संख्या 25 में 1 व 25 मई को एक साथ 16 कोरोना पॉजीटिव विभिन्न वार्डो में पाये गये जिनमें वार्ड संख्या 1 में 10, वार्ड संख्या 5 में 1, वार्ड संख्या मेंं 1, वार्ड संख्या 10 में 1 व वार्ड संख्या 31 में 3 पॉजीटिव मिले।