क्वारेंटाइन सेंटर में 7 संदिग्धों को और किया क्वारेंटाइन
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)14 मई। एनएच 11 पर स्थित भरतिया स्कूल में चल रहे क्वारेंटाइन सेंटर में गुरूवार को 7 कोरोना संदिग्धों को और क्वारेंटाइन किया गया। चिकित्साधिकारी प्रभारी डॉ संजय बुंदेला ने बताया कि 6 लोग वेस्ट बंगाल व एक सूरत से आया था। बुंदेला ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में उक्त सात जनों को संदिग्ध मानते हुए भरतिया स्कूल क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किया है। उन्होंने बताया कि सरदारशहर व छापर के पॉजिटिव आने वालों के साथ बस में आने वाले 16 जनों को संदिग्ध मानते हुए बुधवार को क्वारेंटाइन किया था। अब भरतिया स्कूल में चल रहे क्वारेंटाइन सेंटर में संदिग्ध जनों की संख्या 23 हो गई है। बुंदेला ने बताया कि इस संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है । शुक्रवार को उक्त सभी संदिग्धों के सैंपल लिए जाएगें।