चूरू जिले के आठ और व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव, अब तक 60
महाराष्ट्र व तमिलनाडु से आए हैं सभी
चूरू,(पीयूष शर्मा)21 मई। पं. दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज की लैब से गुरुवार को मिली जांच रिपोर्ट में जिले के चार जने और कोरोना कोविड-19 पॉजीटिव पाए गए हैं। इसके अलावा सुजानगढ़ के जैतासर गांव के दो तथा जोगलिया गांव का एक व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है। जो तमिलनाडु से लौटे हैं। इसके अलावा मुंबई से लौटे चूरू के गांव खंडवा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इससे पहले बुधवार को भी तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। चूरू जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या का आकंड़ा 60 हो चुका है। अधिकांश संक्रमित अन्य प्रदेशों से आते ही क्वारेंटाइन होने के कारण इनसे अन्य किसी के संक्रमित होने की संभावना नगण्य है। फिलहाल जिले की स्थिति नियंत्रण में हैं।