अखिल भारतीय किसान सभा का 90 वां स्थापना दिवस मनाया
श्रवण सारस्वत
रीगंस (नवयत्न) | अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी रीगंस ने किसान सभा का 90 वां स्थापना दिवस किसान सभा के तहसील अध्यक्ष केशाराम धायल के झण्डारोहण के साथ मनाया।
झण्डारोहण के बाद किसान सभा के द्वारा आजादी लेकर अब तक किये गए आन्दोलन पर कामरेड हजारीलाल शर्मा ने प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि किसान सभा की आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। और आजादी के बाद में भी किसानों और आम आदमी के हितार्थ अनेक आन्दोलन लड़े और जीते भी, तहसील सचिव भूदाराम बगडिया ने किसान सभा के स्थापना के बारे में बताया।
आज के स्थापना दिवस समारोह में कामरेड हजारीलाल शर्मा, किसान सभा के तहसील से
अध्यक्ष केशाराम धायल, सचिव भूदाराम बगडिया, गोपाल सिह बाजिया, एडवोकेट सीताराम पाखण्डा, सूरजभान धायल, मालीराम वर्मा, हरलाल सिंह, मदन बाजिया, बीरबल बगडिया, जवाहर सिंह मूण्ड, सुरेश कुमार शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित हुए।