सेल्फी लेती महिला की गिरने से हुई मौत

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)10 मई। बीकानेर के गंगाशहर थाना इलाके में सेल्फी लेती महिला के नीचे गिर जाने से मौत हो गई। मामला सुजानदेसर की गंगा रेजीडेंसी का है। जहां पुरानी गिन्नाणी निवासी 25 वर्षीय कुसुम तंवर अपने पति के साथ फ्लैट पर गई थी। जहां से सेल्फी लेते हुए वह पांचवें माले से नीचे गिर गई। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत हादसा मानी जा रही है। मृतका के पति ने बताया कि उनका पांचवें माले में फ्लैट लिया हुआ है, जिसकी प्रोग्रेस देखने वे आए थे। इसी दौरान निर्माणाधीन टूटी दीवार से वह नीचे गिरी गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

You might also like