उपजिला अस्पताल में आगजनी की घटनाओं से निबटने के लिए की मॉकड्रिल, अस्पताल प्रबंधन की ओर से की गई तैयारियों की हुई समीक्षा

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी कस्बे के राजकीय उप जिला अस्पताल में गुरुवार को आगजनी की घटनाओं से निबटने के लिए से अस्पताल प्रबंधन की ओर से माकड्रिल की गई। इस दौरान बढ़ते अस्पताल में किसी प्रकार की घटना होने पर कैसे तुरंत समाधान किया जाए, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। अस्पताल में के पुरूष वार्ड रुम को विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस दौरान मार्क ड्रिल करते हुए पीएमओ डॉ अक्षय कुमार शर्मा ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है। अस्पताल के इमरजेंसी, जनरल वार्ड की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया है। मॉक ड्रिल के दौरान नर्सिंग आफिसर प्रमोद ने वार्ड में आग लगने की सूचना दी गई। इस दौरान नर्सिंग आफिसर अनिल कुमार व राजवीर भरगढ फायर सैफटी उपकरण लेकर पुरूष वार्ड में मौके पर पहुंचे। सबसे पहले आग पर काबू पाया गया तथा अन्य कर्मचारियों ने वार्ड में भर्ती मरीजों को तुरंत दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। पीएमओ डॉ अक्षय कुमार शर्मा ने बताया कि मई व जून के महीने में तेज गर्मी के दौरान सुबह दस बजे बाद गर्म हवा के थपेड़े शुरू हो जाते हैं। इससे लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते है। आने वाले दिनों में हीट वेव के प्रभाव से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा तापमान में बढ़ोतरी होने से आगजनी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो जाती है। इस दौरान उन्होंने आमजन से गर्मी में अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं घूमने, धूप से बचाव करने तथा किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर उपचार करवाने की अपील की। मौके पर नर्सिंग ऑफिसर प्रथम विजयपाल सैनी, अनिल कुमार, राजवीर भरगड़, सतीश मान, मंजू यादव, विकास जांगिड़ सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

You might also like