संकट की इस घड़ी में जीवन ज्योति रक्षा समिति ने निभाया मानव धर्म

सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए किया 322 युनिट रक्त एकत्रित

सूरजगढ़,(कृष्ण कुमार गांधी)11 मई। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते संकट की इस घड़ी में कस्बे के सामाजिक संगठन जीवन ज्योति रक्षा समिति ने मानव धर्म निभाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन कर 322 युनिट रक्त एकत्रित किया। समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में लोकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

समिति अध्यक्ष डॉ रवि शर्मा ने बताया कि देशव्यापी लोकडाउन के दौरान ब्लड बैंकों में आई रक्त की कमी के कारण बहुत से मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे है, जिसे देखते हुए शिविर आयोजित करने का विचार आया। जिस पर मंडी स्थित श्याम गेस्ट हाउस में शिविर आयोजित किया गया जिसमें 322 रक्तदाताओं ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए रक्तदान किया। शिविर में महिलाओं ने भी रक्तदान कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

शिविर में बिरला अस्पताल पिलानी, जेजेटी अस्पताल चुड़ैला व मैट्रो अस्पताल झुंझुनूं की चिकित्सक टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर समिति द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मनित किया। एसडीएम अभिलाषा पूनियां, नायब तहसीलदार सतीश रॉव व बीसीएमओ डॉ शैलेष ने शिविर का अवलोकन किया।

इस मौके पर संचालक अशोक जांगिड़, उपाध्यक्ष संजय बिलोटिया, सचिव सज्जन वर्मा, सह सचिव एडवोकेट प्रदीप मान, संयोजक बलवान भास्कर, डॉ सवाई सिंह, धर्मेन्द्र कुमावत, रविन्द्र सांगवान, बलवीर कुमावत, सुरेन्द्र, ओमप्रकाश कौशिक, विनय पांडे सहित समिति के सदस्यों ने भरपूर सहयोग किया।

सोशल डिस्टेंसिंग का किया पालन
शिविर के दौरान लोकडाउन की गाइडलाईन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। इच्छुक रक्तदाताओं का पहले ही रजिस्ट्रेशन किया गया व उनको मैसेज करके अलग-अलग समय पर बुलाया गया जिससे शिविर स्थल पर अनावश्यक भीड़ नहीं हुई। सभी रक्तदाताओं को मास्क पहनकर आने के लिए पाबंद किया व समिति की तरफ से भी सभी को मास्क वितरित किए गए। वहीं मैन गेट पर सिनेटाईजर मशीन लगाई गई व हर बैड को बार-बार सिनेटाईज किया गया।

लोकडाउन में जरूरतमंदों को करवा रहे है भोजन उपलब्ध
जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य पिछले डेढ़ महिने से लोकडाउन के दौरान कस्बे सहित आस-पास के गरीब व दिहाड़ी मजदूरों को दोनों समय का भोजन उपलब्ध करवा के नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे है। समिति के नि:स्वार्थ सेवा भाव को देखते हुए कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्र में लोग प्रशंसा कर रहे है। इसके अलावा भी समिति पिछले आठ साल से क्षेत्र में सडक़ दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के लिए एम्बुलेंस की सेवा दे रही है जिसके माध्यम से कई गंभीर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनको जीवनदान दिया है।

You might also like