अनिल शर्मा बने राष्ट्रीय महामंत्री
परशुराम सेना संघ की बैठक
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)11 मई। राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। बैठक में कई सामाजिक मुद्दों पर विचार किया गया तथा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुछ विशेष निर्णय भी लिए गए। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार के रूप में चिड़ावा निवासी अनिल शर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। शर्मा ने राष्ट्रीय महामंत्री पद ग्रहण करते हुए संघ को मजबूत करने का संकल्प लिया। संघ के संस्थापक दिनेश राणेजा ने अनिल शर्मा को संघ को सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी सौंपी।