74 लाख रुपए की साइबर ठगी, एक आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार

नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । रतनगढ़ चूरू में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है जहाँ रिटायर्ड कार्मिक से साईबर ठगो नें क्राइम ब्रांच अधिकारी बन 74 लाख रुपए की ठगी की वारदात क़ो अंजाम दिया. साईबर थाने में 15 मई 2025 क़ो दर्ज हुए इस मामले में साईबर थाना पुलिस नें अब कारवाई करते हुए स्केम में शामिल एक आरोपी क़ो गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है, साईबर थाने के डीएसपी विजय कुमार मीणा नें बताया की न्याँगल बड़ी के संतलाल प्रजापत ने रिपोर्ट दी थी की 2 अप्रैल 2025 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया और कॉल करने वाले नें कहा कि मैं दिल्ली क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं आपके नाम से आईसीआई बैंक दिल्ली में खाता है जो आपके आधार नंबर से लिंक है और उक्त खाते में मनी लांड्रिंग के पैसे आए हैं हमने आरोपी को पकड़ रखा है जो आपका नाम ले रहा है रिटायर्ड कार्मिक संतलाल ने कहा मेरा आईसीआई बैंक में कोई खाता नहीं है तब स्वयं को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताने वाले साईबर ठगो नें पीड़ित को झांसे में लेने के लिए बैंक खाता की पासबुक की फोटो भेजी और कहा हमने जो आरोपी गिरफ्तार कर रखा है उसने पूछताछ में बताया कि आप द्वारा उक्त बैंक खाता 40 हजार रुपए में बेचा गया है तथा 10% की हिस्सेदारी तय कर रखी है पीड़ित के मना करने पर भी साईबर ठगो नें कहा उक्त बैंक खाता में 68 करोड रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है जिसमें 10% के हिसाब से आपको 68 लख रुपए देने होंगे यदि उक्त रुपए आप नहीं जमा करवाते हो तो आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी, आप उक्त रुपयों क़ो बैंक खाते में जमा करवा दो हम आपके रुपए आरबीआई के लेटर कोड से चेक करवाएंगे यदि जांच के बाद रुपए सही पाए जाते हैं तो आपको 24 से 72 घंटे में पुन लौटा दिए जाएंगे।
फर्जी नोटिस और एफआईआर से लिया झांसे में
स्वयं को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताने वाले साईबर ठगो नें पीड़ित क़ो झांसे में लेने के लिए फर्जी सुप्रीम कोर्ट का नोटिस पुलिस रिपोर्ट और सीबीआई एफआईआर और रिजर्व बैंक आफ इंडिया नई दिल्ली के पांच नोटिस भेज कर कहा आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा है और झांसे में लेकर 74 लाख रुपए हड़प लिए. पीड़ित ने कहा 1 से 2 बार फोन करने के बाद जब आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया तो उसे अपने साथ साइबर फ्रॉड का एहसास हुआ और उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन फ्रॉड होने की शिकायत दर्ज करवाई।
एएसआई नें गुजरात से किया गिरफ्तार
डिजिटल अरेस्ट की इस वारदात के बाद साईबर थाना पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन किया और एएसआई राकेश मीणा नें तकनीकी तंत्र की सहायता से साइबर फ्रॉड के लिए काम में लिए गए बैंक खाता और मोबाइल नंबरों का विस्तृत विश्लेषण कर साइबर स्केम में शामिल आरोपी गुजरात के अहमदाबाद निवासी रवि कुमार पटेल क़ो गिरफ्तार किया है।

You might also like