भूमि आवंटन को लेकर पेंशनर समाज ने सौंपा ज्ञापन

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । पेंशनर समाज की स्थानीय उप शाखा आयुक्त नगर परिषद व तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक ज्ञापन सौंपकर पेंशनर समाज के लिए भूमि निःशुल्क आवंटन हेतु एवं निदेशक पेंशनर विभाग राजस्थान जयपुर के पत्रों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें आयुक्त ने भूमि आवंटन के संबंध सकारात्मक वार्ता की तथा भूमि आवंटन के संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन सौंपते वक्त अध्यक्ष रेखाराम मेहरड़, मंत्री सुरजाराम डाबरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्याधर पारीक, मन्नालाल, सुखलाल सोनी, आनंदी लाल सोनी, विनोद कुमार सोनी, रामचन्द्र गोदारा, ओंकाराराम, किसनलाल कटारिया, दीपा राम सांडेला, हाकम अली, रणजीत, दीने खां सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

You might also like