अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया
झुंझुनूं,(जय जांगिड़)12 मई। जिला मुख्यालय स्थित सीकेआरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में नर्सेज दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, सफाई कर्मी एवं समस्त अस्पताल कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुई इस दिवस को बड़े ही हर्ष व उल्लास से मनाया।
सबसे पहले अस्पताल के निदेशक डॉ लालचंद ढाका ने दीप प्रजव्लन कर फ्लोरेंश नाइटेंगल को याद किया और उनका अभिवादन किया तथा सभी को सम्बोदित करते हुए कहा कि पुरे भारतवर्ष में निस्वार्थ भाव से काम कर रही नर्सेज जो अपने परिवार को छोडक़र, बिना किसी की परवाह किये ये देश की सेवा में जुटी है, में इनका तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने इस महामारी के दौर में काम कर रही उन सभी नर्सेज की दिल खोलकर प्रसंशा की। उन्होंने बताया की कोविड-19 की लड़ाई में देश की नर्सेज का बहुत ही बड़ा और महा योगदान साबित हुआ है। देश की नर्सेज चिकित्सा विभाग की रीड की हड्डी की तरह काम कर रही है। उन्होंने साथ ही साथ देश में सफाई के काम में जुटे सभी सफाई कर्मियों की भी प्रसंशा की। उन्होंने देश में लगातार निरंतर काम कर रही नर्सेज व आने वाली नयी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
उनके बाद सीकेआरडी नर्सिंग कॉलेज के व्याख्याता पिनांक सैनी ने नर्सेज के इतिहास व आने वाले भविष्य के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में देश की नर्सेज चिकित्सा विभाग में बहुत ही बड़े पद पर काम करेगी और देश के हेल्थ सेक्टर में जैसा उनका रोल अब है, आगे वह और ज्यादा होगा, वे हेल्थ सेक्टर की नींव की तरह काम करेगी और देश का विकास करेगी।
इस अवसर पर डॉ संतोष ढाका, डॉ सुनील पूनिया, डॉ बबीता, नरेंद्र माहिच, संदीप चौधरी, प्रदीप सर्वा, फारूक सैय्यद, अनीता, प्रियंका, अजय, बलवान सिंह, पंकज कुमार, फिरोज खान, राकेश कुमार आदि मौजुद थे।