नर्सेज डे मनाया
झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)12 मई। नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में अंतराष्ट्रीय नर्सेज-डे पर संस्थान सचिव डॉ. संदीप ढूकिया ने सभी विद्यार्थियों को ऑन लाईन नर्सेज डे पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को कहा कि इस कोरोना महामारी में सभी को पीड़ित की सेवा में सहयोग करते हुए भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देशानुसार पालना की जानकारी आमजन को देनी है ताकि इस कोरोना वायरस को रोका जा सकें। उन्होने कहा कि राजस्थान नर्सिंग कॉसिंल के निर्देशानुसार सांय 7 बजे से 10 बजे तक नर्सिंग कॉलेज भवन के साथ-साथ अपने घरों पर भी कैंडल जलाने है रोशनी करनी है ताकि कोरोना वायरस को भगाया जा सकें।