चार लोगों के खिलाफ कांकरिया नदी में अवैध खनन करने का मामला दर्ज
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)12 मई। कांकरिया नदी में चार लोगों के खिलाफ अवैध बजरी खनन करने का मामला खनिज विभाग में दर्ज करवाया है। थानाधिकारी शीशराम मीणा ने बताया कि खनन विभाग के सहायक अभियंता (सतर्कता) झुंझुनूं बृजमोहन सिहाग ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि कांकरिया नदी में कुछ लोग अवैध बजरी खनन कर रहे हैं जिस भूमि पर खनन किया जा रहा है वह भूमि सैनी समाज व नायक समाज की श्मसान भूमि है। जिसकी शिकायत पर जिला कलक्टर झुंझुनूं के निर्देश पर 11 मई को सहायक अभियंता (सतर्कता) मय तकनिकी स्टाफ , तहसीलदार खेतड़ी व हल्का पटवारी मौके पर गए। मौका निरीक्षण में वहां ताजा बजरी खनन किया हुआ पाया गया। यह खसरा नदिया व नाले किस्म में है। मौके पर उपस्थित शिकायतकर्ताओं से पूछताछ की गई तो यह खनन ढाणी ग्यानसिंह वाली (कांकरिया) निवासी मदनलाल गुर्जर, ढाणी भोपावाली निवासी प्रकाश गुर्जर तथा कांकरिया निवासी राजेश मीणा व मुसाराम गुर्जर द्वारा किया गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर जांच शुरु की।