एनएसयूआई: प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रवेश की मांग

छात्रहितों को लेकर याचिका को मिला 12 हजार से अधिक छात्रों का समर्थन

चूरू,(पीयूष शर्मा)12 मई। नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से छात्रहितों से जुड़ी मांगों को लेकर शुरू की गई याचिका को अब तक 12 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का समर्थन मिल चुका है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लोकेश चुग के मुताबिक संगठन ने छात्र हितों की लेकर शुरू की गई याचिका को कुछ ही घंटों में देश के अनेक विश्वविद्यालयों के करीब 12 हजार छात्रों ने हस्ताक्षर कर समर्थन दे दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदना ने कहा कि हम विद्यार्थियों के हितों से जुड़ी मांगों को पूरा करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। संगठन के उत्तर प्रदेश प्रभारी छात्रनेता सद्दाम हुसैन ने छात्रों के हितों के लिए यथासंभव प्रयास करने की बात कही।

इन मांगों को लेकर शुरू की गई याचिका
– महाविद्यालयों में अध्ययनरत प्रथम व द्वतीय वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाए।
-अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्रों को उनके पिछले प्रदर्शनों के आधार पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त अंकों के साथ अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाए।
– कोविड-19 की आपात स्थिति में बड़ी आर्थिक क्षति के कारण विश्वविद्यालयों व स्कूलों की फीस पूर्णतया माफ की जाए।
-अपने घरों से दूर अन्य क्षेत्रों में फंसे छात्रों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की जाए।

You might also like