दिवंगत कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया नर्सिंग दिवस
चूरू,(पीयूष शर्मा)12 मई। जिला मुख्यालय पर वार्ड 41 स्थित महरोक निवास पर मंगलवार को अंतर राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया।
नर्सिंग सेवा की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर नर्सेजकर्मी राजवीर कोर व डा. कुलदीप सिंह महरोक ने नाइटिंगेल के जीवन के बारे में बताते हुए नर्सेज दिवस की शुरुआत व उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग में दिवंगत हुए कोरोना योद्धांओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से कार्यक्रम सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सादगी पूर्वक आयोजित किया गया।