राजपूत राजनैतिक पुनरुत्थान शिविर को लेकर बैठक

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । सालासर में 23-24 मई को आयोजित होने वाले राजपूत पुनरुत्थान शिविर की तैयारी को लेकर स्थानीय गोगामेडी पंचायत समिति के पास में करणी सिह राजियासर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजपुतो की वर्तमान राजनैतिक स्थिति, ईडब्ल्यूएस, आरक्षण से सम्वन्धित विदुओ पर विचार विमर्श किया गया एवं सालासर शिविर मे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक मे शार्दुल सिंह लधासर, बद्रीदान चारण, समुद्र सिंह ठठावता, हनुमान सिंह बलरिया, कल्याण सिह मेलूसर. भागीरथ सिंह घुमान्दा, सुरेन्द्र सिंह पार्षद प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

You might also like