कलक्टर-एडीएम-एसपी को कैंपर भेंट कर जताया आभार
सभापति-कलक्टर को दी शुभकामनाएं
चूरू,(पीयूष शर्मा)12 मई। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी नसवाण परिवार ने कोरोना संक्रमण काल में दिनरात जुटे प्रशासनिक अधिकारियों को पानी के कैंपर भेंटकर उनका आभार जताया।
युवा समाजसेवी इलियास खां नसवाण ने बताया कि समाजसेवी हनीफ खां नसवाण ने इस मौके पर कलक्टर संदेश नायक, एडीएम रामरतन सौंकरिया, एसपी तेजस्वी गौतम, एडीएम अवि गर्ग, तहसीलदार, कोतवाली थानाधिकारी सुभाषचंद्र कच्छावा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को कैंपर भेंटकर कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए उनका आभार जताया। इस मौके पर नसवाण ने कलक्टर संदेश नायक को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बाद में सभापति पायल सैनी को कैंपर भेंटकर उन्हें विवाह की सातवीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राजीविका के बजरंगलाल सैनी भी मौजूद थे।