हत्या के प्रयास में निरुद्ध बाल अपचारी को भेजा सम्प्रेषण गृह
किशोर न्याय बोर्ड सदस्य चूरू ने दिए आदेश
चूूरू,(पीयूष शर्मा)12 मई। पुलिस थाना क्षेत्र राजगढ़ के गांव मीठड़ी पट्टा ददरेवा में विधि से संघर्षरत एक 13 वर्षीय किशोर को मंगलवार को बाल सम्प्रेषण गृह भिजवा दिया गया।
बाल कल्याण अधिकारी सब इंसपेक्टर सरदार सिंह मीना के मुताबिक हत्या के प्रयास के एक मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के आरोप में निरुद्ध कर नाबालिग की कोविड-19 जांच करवाई गई। जांच के बाद नाबालिग को एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति सदस्य किशोर न्याय बोर्ड चूरू के समक्ष पेश किया गया। एडवोकेट प्रजापति ने पत्रावली का अवलोकन कर किशोर को आगामी 25 मई 2020 तक बाल सम्प्रेषण गृह चूरू भिजवाने के आदेश दे दिए।