अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने मारी रेड

डी. के. सैनी
जयपुर (नवयत्न)। राजधानी के अशोक नगर थाना क्षेत्र स्थित सी-स्कीम में जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल जिला स्पेशल टीम (सीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने ओके प्लस टॉवर की 10वीं मंजिल पर संचालित ब्रूलिशियस रूफटॉप बार पर छापा मारकर 21 हुक्के, 26 पाइप और 15 फ्लेवर के डिब्बे बरामद किए हैं।

विशेष पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बार के मैनेजर सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 10 लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार सी-स्कीम स्थित ओके प्लस टॉवर में संचालित ब्रूलिशियस रूफटॉप बार में अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा था। सूचना मिलने पर सीएसटी टीम ने छापेमारी की कार्रवाई

में मौके से हुक्के और अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हुक्का बार कितने समय से संचालित किया जा रहा था तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

You might also like