नेताओं व अधिकारियों ने किया स्वतंत्रता सेनानी को नमन
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)13 मई। देवरोड़ के पास पिलानी रोड स्थित चिड़ासन की ढाणी में स्वतंत्रता सेनानी सत्यदेव सिंह कुल्हार को नेताओं व अधिकारियों ने नमन किया। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अमर सिंह पचार, होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ जीवन सिंह शेखावत, कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार व्यास, मूर्तिकार मातुराम वर्मा, चिड़ावा पालिका उपाध्यक्ष राजकुमार राव, व्यवसायी झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, एलआईसी के विकास अधिकारी रघुवीर धायल, पूर्व प्रधान बजरंग सिंह नेहरा, अनूप कुल्हार, विजयपाल भाटीवाड़, विनोद पायल, रणधीर भूकर, हरदयाल, डॉ सुमेर सिंह, सतपाल चाहर, मौसम विभाग चूरू के जिले सिंह राव, शारीरिक प्रशिक्षक जयसिंह धनखड़, नौरंगराम अणगासरिया, पीसीसी सदस्य विनोद पूनिया आदि लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा उनके पुत्र विजय सिंह कुल्हार, वीरेंद्र कुल्हार व अशोक कुल्हार को ढांढस बंधाया।