नेशनल हाईवे क्षतिग्रस्त होने से हो रहे है हादसे
क्षतिग्रस्त सकड़ को बचाने के चक्कर में डिवाईडर से टक्करा कर हो रहे है हादसे
निसं
खेतड़ी नगर ( नवयत्न)। नानूवाली बावड़ी से सिंघाना नेशनल हाईवे मार्ग को बने एक साल भी नही हुआ, सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई जिसके चलते आए दिन हादसों को न्यौता दे रही है। नेशनल हाईवे सड़क निर्माण कार्य करने वाली ठेका कंपनी ने सड़क के पानी की निकासी के लिए नाली नही बनाई जिसके कारण कस्बे का पानी सड़क पर जमा हो जाने से सीसी सड़क कई जगह से दब जाने से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे है। बुधवार देर शाम को नानूवाली बावड़ी से सिंघाना की तरफ से टाटा नेक्सोन गाड़ी आ रही थी, आजाद मार्केट से कुछ दुरी पर वार्ड नंबर एक के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण गाड़ी चालक ने साईड से निकालना चाहा तो गाड़ी डिवाईडर पर चढ गई, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नही हुआ।

कस्बे वासियों ने बताया कि सड़क को बने हुए एक साल भी नही हुआ, सड़क जगह जगह से टूट गई, उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक व दो का पानी सड़क पर जमा होता है, उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य चल रहा था तब ठेकेदार को पानी निकासी के लिए पहले से बना हुआ सड़क के निचे के नाले को सुचारू रूप से रखने के लिए कहा गया लेकिन ठेकेदार ने नाले को बंद कर सड़क बना डाली, आजाद मार्केट के पास सड़क के बीच डिवाईडर बना दिया, लेकिन कस्बे के पानी की निाकसी नही होने के कारण सारा पानी डिवाईडर के पास जमा हो जाता है जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, सड़क टूट जाने से वाहन चालक टूटी हुई सड़क को बचाने के चक्कर में वाहन डिवाईडर पर चढा देते है जिससे आए दिन हादसे होते रहते है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवा दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। जिसका खामिशाजा गुरूवार देर शाम को भी देखने को मिला। प्रत्येक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब पौने आठ बजे खेतड़ी की तरफ से सिंघाना जा रही एक गाड़ी सड़क पर जमा गंदे पानी को बचाते हुए वाहन चालक डिवाईडर पर चढा दी, वाहन के डिवाईडर पर चढने की आवाज सुन कर मौके पर पहुंच कर देखा तो गाड़ी करीब पांच मीटर तक डिवाईडर पर चढ़ गई थी जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, गगनीमत रही गाड़ी में बैठे किसी के भी चौट नही लगी। कस्बे वासियों ने गाड़ी को डिवाईडर से हटाया जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ। कस्बे वासियों ने चेतावनी दी है कि चल्द ही क्षतिग्रस्त सकड़ को दुरूस्त एवं पानी निकासी के लिए नाली नही बनाई गई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।