षडयंत्र रचकर कोस्मेटिक सामान से भरे ट्रक को आग लगाने के दो आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों की निशान देही पर अस्सी लाख रूपए कीमत का सामान किया बरामद, आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
निसं
खेतड़ी नगर ( नवयत्न)। खेतड़ी नगर पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व जसरापुर के पास षड़यंत्र रच कर लाखों रूपए के कोस्मेटिक सामान को खुर्द बुर्द करने के इरादे से ट्रक में आग लगने की झुठा रूप देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। पुलिस ने आरोपियों की निशान देही पर अस्सी लाख रूपए के 2255 कोस्मेटिक सामान के कार्टुन बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेस किया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 21 मई की रात को जसरापुर के पास कोस्मेटिक सामान से भरे कंटेनर में आग लग गई। इस संबंध में 23 मई को त्रिनेना अपार्टमेन्ट, पीएस बेल धरीया, हाल मैनेजर वेस्टर्न केरियर्स(ईण्डिया) लिमिटेड कम्पनी कोलकाता निवासी सर्वेश कुमार राय पुत्र रामजन्म राय ने रिपोर्ट दी कि कन्टेनर नम्बर आरजे 18 जीए 5631 चालक लोयल निवासी करण सिंह जिसका वाहन स्वामी राज कुमार द्वारा दिनांक 12 मई को कंटेनर में डुमडुमा तन सुखिया असम से हिन्दुस्तान लिवर का करीबन 96 लाख रूपये कोस्मेटिक का सामान लोड करवाकर वापी गुजरात के लिए रवाना किया था, लेकिन वाहन निर्धारित मार्ग से न जाकर झुन्झुनूं जिले मे आकर चालक करण सिंह व वाहन स्वामी राजकुमार ने मिली भगत कर वाहन में भरे ज्यादातर माल को खुर्द बुर्द कर दिया, कंटेनर में नाम मात्र का कोस्मेटिक का सामान रखकर जसरापुर के पास पहुंचकर साक्ष्य मिटाने के लिए जानबुझकर वाहन में आग लगाकर माल नष्ट करने की बनावटी घटना रचने का मामाला दर्ज करवाया। रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी राकेश कुमार ने नेतृत्व में टीम का गठन किया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपीगण की सरगर्मी से तलाश कर त्वरित गिरफ्तारी करने के प्रयास किये गये, जांच के दौरान सामने आया कि कंटेनर चालक करण सिंह और वाहन मालिक राजकुमार ने आपसी मिली भगत कर निर्धारित मार्ग से हट कर झुंझुनूं जिले में पहुंच कर कंटेनर का अधिकांश माल खुर्द बुर्द कर जसरापुर के पास कंटेनर में थोड़ा बहुत माल छोड़ कर आग लगा दी। जिससे कंटेनर में आग लगने से सारा सामान नस्ट होने का रूप दिया जा सके। दिया। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपी बडली की ढाणी थाना ततारपुर जिला खैरथल निवासी करणसिंह पुत्र मामचंद, लोयल निवासी राजकुमार पुत्र धर्मपाल जाट से सख्ती स पुछताछ की तो उन्होंने कंटेनर में आग लगाना कबुल कर लिया। दोनों आरोपियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेस किया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों से पुछताछ में सामने आया कि 96 लाख रूपए के कोस्मेटिक सामान में से करीब अस्सी लाख रूपए के 2255 कार्टून कोस्मेटिक सामान शालु कलां चिड़ावा के गांव के बाहर खेतों में गोदाम बना हुआ है वहा पर छुपा रखा है। आरोपियों की निशान देही पर अस्सी लाख रूपए के 2255 कार्टून कोस्मेटिक सामान बरामद कर लिया। आरोपियों से पुछताछ की जा रही है कि इस षणयंत्र में और कौन-कौन शामिल है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में डीएसटी प्रभारी हेमराज, शशिकांत, खेतड़ी नगर थाने के आसूचना अधिकारी नेमीचंद की भुमिका विशेष रही। टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, विजयसिंह, कल्याणसिंह, जितेंद्र, अनिल, नेमीचंद, सुमेरसिंह, कांता, डीएसटी प्रभारी हेमराम मीणा, शशिकांत, हरीश, संदीप गांधी, सुनिल, कुलदीप शामिल थे।