सैलून संघ के हुए चुनाव संपन्न
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । सेन समाज के निर्माणाधीन भवन के सभागार में रतनगढ़ सैलून संघ के चुनाव करवाए गए। इस अवसर पर शांतिलाल भूरा भाटी (मोनू) अध्यक्ष पद के लिए व सुनील कुमार फूलभाटि को सचिव पद के लिए सर्व समिति से निर्वाचित किया गया। बैठक में भवन निर्माण पर भी विचार किया गया। बैठक में हरिप्रसाद हर्षवाल व सेन समाज अध्यक्ष सत्यनारायण हर्षवाल, विजय कुमार भूरा भाटी, कोषाध्यक्ष गोविंद प्रसाद गहलोत, किशनलाल हर्षवाल, रूकमानंद चौहान, अनिल अजमेरिया, राकेश तंवर, तुलसीराम भाटी, रविकांत भूराभाटी, सुरेंद्र कुमार भूराभाटी, कमल कुमार भूराभाटी, श्याम सुंदर तंवर सहित सैलून संघ व सेन समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।