राज्यमंत्री सुथार व भाजपा नेता जांगिड़ ने किया डेम पर जल पूजन कर दिया जल संरक्षण का संदेश

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत मंगलवार को कस्बे में राजगढ़ रोड स्थित आपणी योजना के डेम में जल पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान संभाग प्रभारी राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार व अभियान जिला संयोजक भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने जल पूजन किया व सभी को जल सरंक्षण का संकल्प दिलवाया। इसके बाद पौधारोपण कर व पक्षियों के लिए परिण्डे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। राजमंत्री सुथार व भाजपा नेता जांगिड़ ने कहा कि सभी लोग सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान से जुड़कर जल संरक्षण करें। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी प्रियंका कड़ेला, तहसीलदार हनुमान सिंह, जलदाय विभाग अतिरिक्त मुख्य अभियंता रमेश कुमार राठी, अधिशासी अभियंता राजेश जांगिड़, प्रकाश चौधरी, आनंदसिंह, शिक्षाधिकारी बबलेश शर्मा, नगर अध्यक्ष अनूप खण्डेलवाल, वनपाल सुरेंद्रसिंह, सुनील बागड़ी, विकास अधिकारी छगनलाल छींपा, अधिशाषी अधिकारी अजयप्रताप सिंह, राकेश शर्मा, हरि इंदौरिया, राजेंद्र जोइया, गुलाब सोलंकी, रणजीत तंवर, त्रिलोक रैगर, हीरालाल सैनी, रितु श्योराण सहित अनेक मौजूद रहे।

You might also like