मोबाइल से बनाई दूरी, पहले ही प्रयास में एयरफोर्स में हुआ चयन

विनोद स्वामी

मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। मुकुंदगढ़ की वार्ड न 16 प्रतीक्षा स्वामी पुत्री दिनेश कुमार स्वामी का एयरफोर्स मे चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर आश्रम के संत योगी सुंदर नाथ के सानिध्य में साधे समारोह मे माल्यार्पण कर साफा, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह एवं मिठाई खिलाकर सम्मान कर शुभकामनाएं दी। विनोद स्वामी ने बताया कि प्रतीक्षा का प्रथम प्रयास में ही घर पर सेल्फ स्टडी करके यह सफलता प्राप्त की है। प्रतीक्षा ने युवा पीढ़ी को कहा है कि घर पर एकाग्रचित रहकर पढ़ाई करने पर सफलता एक दिन जरूर मिलती है। प्रतीक्षा ने मोबाइल से दूर रहकर केवल अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखकर तैयारी की थी। एयरफोर्स मे चयन होने पर पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ राजकुमार शर्मा एवं युवा नेता डॉ राजपाल शर्मा ने प्रतीक्षा को दूरभाष के जरिये शुभकामनाएं दी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा,
तहसीलदार कमलेश चेजारा, निवर्तमान चेयरमैन मनीष चौधरी, पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण सैनी, प्रमोद पचलँगिया, पंडित आदित्य नारायण सुरोलिया, रमेश दर्जी, गीगराज सैनी, चंद्र पाल दूलर, जितेंद्र पोरवाल, अरविंद चौबे, दौलत राम सैनी, सीताराम, ओमप्रकाश, शिंभू दयाल, श्याम लाल, दिनेश, आशाराम, विक्रम, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य जन मौजूद रहे।

You might also like