भर्तिया अस्पताल में उपचार करवाने आए युवक ने दी डॉक्टर को जान से मारने की धमकी
नवरतन वर्मा
चूरू (नवयत्न) । चूरू के राजकीय भर्तिया अस्पताल में उपचार करवाने आए एक शख्स क़ो डॉक्टर से उलझना भारी पड़ा है कोतवाली पुलिस ने बताया की सूचना मिली की भर्तिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में कार्यरत ड्यूटी डॉक्टर से उपचार करवाने आया एक शख्स अभद्रता कर गाली गलौच कर रहा है और डॉक्टर क़ो जान से मारने की धमकी दे रहा है जिस पर मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक मौके से भाग चूका था थोड़ी देर बाद आरोपी युवक पंखा रोड पर बाईक से वापिस भर्तिया अस्पताल की तरफ आ रहा था जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक क़ो रोककर पूछताछ शुरू की तो आरोपी पुलिस से भी उलझने लगा और डॉक्टर क़ो देख लेने की धमकी देने लगा जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के वार्ड 4 निवासी कुशाल प्रजापत क़ो गिरफ्तार कर लिया।