भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़ का भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़ के पहली बार राजलदेसर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रजापत, वरिष्ठ भाजपा नेता सांवरमल सुथार, मांगीलाल प्रजापत, पार्षद पवन प्रजापत, युवा नेता शिव भगवान सोनी, सेवानिवृत्त अध्यापक लालचंद सुथार, अजीत सुथार, भवानी सैनी, चुन्नीलाल प्रजापत, मदन दाधीच , कुलदीप प्रजापत , सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दुपट्टा, शॉल एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भंवरलाल जांगिड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं, जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की भी सराहना की। जांगिड़ ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी नगर पालिका एवं पंचायत चुनावों को देखते हुए अभी से संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर जनसेवा और संगठन विस्तार के कार्यों में जुटें।