पान मर्चेंट एसोशिएसन ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)13 मई। पान मर्चेंट एसोशिएसन ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बीकानेर में करीबन 600 पान की दुकान है जिनसे इनका रोजी-रोटी का जुगाड़ होता है। लोकडाउन के चलते लगभग 2 माह से ये दुकानें बन्द होने के कारण सभी पनवाडिय़ों के ऊपर भारी विपदा आ गई है। अब स्थिति विकट होती नजर आने पर ज्ञापन सौंपकर इस ओर ध्यान देने का निवेदन किया है। पनवाडिय़ों ने बताया कि दुकान में पड़ा कोरा पान, कत्था व पान का मसाला आदि खराब होने की वजह से लाखों रूपयो का नुकसान पहले से हो चुका है और साथ ही लगभग सभी पान की दुकानें किराये की है तो दुकान का किराया, बिजली का बिल और पानी का बिल चुकाना अब बिल्कुल नामुमकिन सा हो गया है।

You might also like