ट्यूबवेल बंद होने से पेयजल संकट गहराया, सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

ओमप्रकाश

नवलगढ़ (नवयत्न)। उपखण्ड के चिराना क्षेत्र में जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को चिराना में प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि चिराना में लगभग 4 महीने से जलदाय विभाग की ट्यूबवेल खराब पड़ी हुई है। मस्जिद के पास बनी जलदाय विभाग की ट्यूबवेल करीब चार महीनों से बंद पड़ी है। जलदाय विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर इस ट्यूबवेल को गहरा करने का आश्वासन दिया था। इसके लिए विभाग के कर्मचारियों ने ट्यूबवेल से मोटर और पाइप बाहर निकाल लिए थे।

लेकिन अभी तक इस ट्यूबवेल को सही नही किया है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि विभाग की ओर से टयूबवेल को यदि शीघ्र सही नहीं करवाया तो जलदाय विभाग नवलगढ कार्यालय के बाहर भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणो ने बताया कि लापरवाही का आलम यह है कि मोटर और पाइप निकालने के 4 महीने बीत जाने के बाद भी न तो ट्यूबवेल को गहरा किया गया और न ही मोटर-पाइप वापस डाले गए। इस भीषण गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उप सरपंच मोहम्मद इकबाल ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि इस ट्यूबवेल को तुरंत सही करवा जाए। इस दौरान शमशेर काजी, दाऊद काजी, शब्बीर लोहार अख्तर काजी, नदीम, शकील लोहार, फजलुद्दीन काजी, अनवर व्यापारी, नीसार काजी, सराज लोहार अनेक ग्रामीण उपस्थित है

You might also like