जमीन में दरार, अधिकारी पहुंचे मौके पर

निसं

बीकानेर (नवयत्न)। बीकानेर जिले में लूणकरणसर क्षेत्र के हँसेरा गांव में रविवार की सुबह जमीन में दरार आने की सूचना पर भू-विज्ञान, कृषि विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई तथा रिपोर्ट तैयार की। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को दरार के पास नहीं जाने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों में घटना को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

You might also like