पीबीएम में एक और मौत
निसं
बीकानेर (नवयत्न)। कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा ने बताया कि बीकानेर के PBM अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण प्रसूताओं की किडनी खराब हो गई थी,जिसके कारण उनका ICU में उपचार चल रहा था जिसमें आज रविवार को एक और बहन शारदा की मौत हो गई है जो अत्यंत दुखद है,ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
अब तक इलाज में लापरवाही के कारण दो बहनें अपनी जान गवां चुकी हैं।
मेरी अस्पताल प्रशासन और राजस्थान की सरकार से मांग है की दोषियों को बचाने के बजाय उन पर सख्त कार्यवाही की जाए जिससे बहन शारदा और प्रीति को न्याय मिल सके व भविष्य में इस तरह की लापरवाही की घटनाओं पर रोक लग सके।