एसडीएम ने ग्रामीण सेवा शिविर एवं पीएचसी रताऊ का किया निरीक्षण
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । एसडीएम ममता लहुआ द्वारा ग्राम पंचायत रताऊ एवं सिलनवाद में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए निर्देशित किया गया।
ग्राम पंचायत रताऊ में आयोजित शिविर के दौरान राजस्व विभाग द्वारा बंटवारा, राजस्व शुद्धि के प्रकरण, पंचायत राज विभाग द्वारा पट्टा वितरण एवं अन्य विभागीय पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही राहत प्रदान की गई। ग्रामीण सेवा शिविर के उपरांत उपखण्ड अधिकारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रताऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवा भण्डारण व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेख संधारण एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। हाल ही में प्रसूताओं की तबियत बिगड़ने की घटनाओ को देखते हुए उनको दी गई दवाओं के बैच को होल्ड करने के जो निर्देश प्राप्त हुए उनकी पालना करने, उपखण्ड अधिकारी ने दूरभाष पर पीएमओ एवं बीसीएमओ आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए तथा राज्य सरकार एवं चिकित्सा विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने निर्देशित किया कि दवा भण्डार का पुनः सत्यापन करते हुए किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित बैच की दवा का उपयोग नहीं किया जाए