सर्पदंश से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ थाना इलाके के घूमांदा गांव में सर्प दंश से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है जहाँ परिजनों की रिपोर्ट पर रतनगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया. अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया घूमांदा निवासी 30 वर्षीय मृतका सरिता के परिजनों ने रिपोर्ट दी की खेत में कृषि कार्य करते समय सरिता क़ो सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गयी, परिजन सरिता क़ो राजकीय भर्तिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्स्कों ने सरिता क़ो मृत घोषित कर दिया. अस्पताल चौकी पुलिस ने शव क़ो अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहाँ रतनगढ़ पुलिस ने पीएम की कार्रवाई करवाई है।

You might also like