भाजपा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शहर मंडल में सैनी महामंत्री नियुक्त
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । भाजपा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शहर मंडल में संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की सहमती से मंडल अध्यक्ष इंद्र शर्मा ने गिरधारी लाल सैनी को मंडल महामंत्री नियुक्त किया है। सैनी को मंडल महामंत्री नियुक्त करने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। गिरधारी लाल सैनी ने मंडल महामंत्री नियुक्त करने पर मंडल अध्यक्ष इंद्र शर्मा सहित भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।