मन की बात कार्यक्रम को लेकर शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक
बृजेन्द्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात के 135 एपिसोड को 28 जून को बूथ स्तर पर हर बूथ एवं शक्ति केंद्र पर सुनने व देखने की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा के मुख्य अतिथि में चिड़ावा शहर मंडल के श्याम मंदिर शक्ति केंद्र में नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक हुई। बैठक में पिलानी विधानसभा क्षेत्र मन की बात कार्यक्रम के संयोजक बाबूलाल वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में हुई जिसमें शहर के तीनों संयोजक डॉ बीएल वर्मा श, अशोक शर्मा एवं गंगाधर सैनी ने भाग लिया। इसी क्रम में चिड़ावा ग्रामीण मंडल की बैठक भी मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी की अध्यक्षता में मुरली मनोहर शर्मा एवं बाबूलाल वर्मा के मार्गदर्शन में खुड़ियां शक्ति केंद्र पर हुई जिसमें खुड़िया संयोजक राजेंद्र डांगी, नरहड़ के रामनिवास मेघवाल, ओजटू से निरंजन स्वामी, नूनिया गोठड़ा के संदीप कुमावत संयोजक ने भाग लिया। जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम के बाद में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाने की बात पर जोर दिया तथा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के बारे में भी विस्तार में बताया तथा सभी शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथों के कार्यक्रम के लिए एक रजिस्टर भी डालकर उसमें कार्यक्रम का विवरण अवश्य लिखने को कहा गया। पिलानी विधानसभा संयोजक बाबूलाल वर्मा ने संयोजकों से आग्रह किया कि पार्टी से संबंधित सभी कार्यक्रम सरल ऐप पर अवश्य अपलोड करें तथा सभी शक्ति केंद्र संयोजकों को निर्देशित किया गया कि कल तक अपने अधीन आने वाले बूथों के बूथ अध्यक्षों की एक बैठक बुलाकर कार्यक्रम की जगह को लेकर चर्चा करें।