बीकानेर का तीसरा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 23 अगस्त को — पोस्टर का हुआ विमोचन

निसं
बीकानेर (नवयत्न)। नागौरी तेलियान समाज, बीकानेर के होनहार छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु आयोजित किए जा रहे प्रतिभा सम्मान समारोह के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। यह समारोह नागौरी तेलियान विकास समिति की ओर से आगामी 23 अगस्त, रविवार को सुबह 11 बजे हसनैन चैरिटेबल ट्रस्ट, कोठारी हॉस्पिटल के पास, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। समिति के मीडिया प्रभारी एडवोकेट मकबूल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में नागौरी तेलियान समाज, बीकानेर के वर्ष 2026 में दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही समाज की अन्य विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

समिति के सदस्य सिकन्दर राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर का विमोचन मदरसा सबीलुस्सलाम में किया गया। विमोचन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर क़ासिम बीकानेरी ने की।

इस अवसर पर वरिष्ठ शायर क़ासिम बीकानेरी ने कहा कि
“समाज की तरक़्क़ी का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है। ऐसे प्रतिभा सम्मान समारोह से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनमें सकारात्मक सोच का विकास होता है।”
अमीर वली मोहम्मद. ग़ौरी रज़वी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की नागौरी तेलियान विकास समिति हमेशा से शिक्षा और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में अग्रणी रही है। यह आयोजन समाज के होनहार विद्यार्थियों के लिए नया उत्साह और दिशा प्रदान करेगा।”

पोस्टर विमोचन समारोह में समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से अमीर वली मो. ग़ौरी रज़वी, नजीर गौरी, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन रूण, खै़रदीन राठौड़, मक़बूल ख़ान, सैय्यद ताहिर, सैय्यद आफ़ताब, साजिद हुसैन ग़ौरी, माजिद ख़ान ग़ौरी, इस्माइल ख़िलजी, मोहम्मद हुसैन ख़िलजी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति के सैय्यद आफ़ताब ने समाज के सभी पात्र छात्र-छात्राओं से समय पर पंजीयन कर इस आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है तथा समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया है।

You might also like