नाथ समाज का जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राजस्थान नाथ समाज जिला शाखा सीकर के जिला महासचिव सोहनलाल योगी गढ़टकनेत से मिली जानकारी के अनुसार 300 मेधावी विद्यार्थियों और 50 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित। खाटूश्यामजी के नजदीकी अलोदा स्थित श्री मिश्राईनाथ आश्रम में राजस्थान नाथ समाज जिला शाखा सीकर के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।समारोह में समाज के 300 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तथा 50 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को मंच पर सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा सभीप्रतिभाओं को गुरु गोरखनाथ महाराज की प्रतिमा, स्मृति चिह्न, दस्तावेज फाइल एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विजय कुमार योगी (हांसपुर) की ओर से सभी सम्मानित प्रतिभाओं को ₹200 की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सुरोलिया, जालोर से काननाथ भाटी, अलवर से टेकचंद योगी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर योगी, नागोर से गुलाब नाथ , डीएनटी आरक्षण संघर्ष समिति के सह-संयोजक कालूराम योगी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणेशनाथ योगी, जगदीश प्रसाद योगी, भैरूनाथ सहित नाथ समाज जिला शाखा सीकर के कार्यकारिणी सदस्य एवं हजारों की संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष प्रहलाद सहाय योगी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

You might also like