जूडो चैंपियनशिप में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । महात्मा गांधी इंटरनेशनल सीबीएसई स्कूल श्रीमाधोपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई वेस्ट जोन’ जूडो चैम्पियनशिप 2026, गुजरात पब्लिक स्कूल, छानी (वडोदरा, गुजरात) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।शारीरिक शिक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया शुभम सामोता अंडर 17, 90 किग्रा ने स्वर्ण पदक ,चंदू सैनी अंडर 17, 50 किग्रा ने कांस्य पदक ,यश चौहान अंडर17, 40 किग्रा ने कांस्य पदक जीता। बच्चों के इस सफलता पर विद्यालय सचिव उषा खर्रा व प्राचार्य आनंद बबेरवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।f