180 महिलाएं बना रहीं घरेलू उपयाेग के सामान
रायपुर,17 मई। रायपुर शहर में छेरीखेड़ी के पास जिला पंचायत ने एक सेंटर तैयार किया है। वहां घरेलू उपयोग में आने वाले सामान बना रही हैं। महिलाओं के द्वारा वर्तमान में मास्क और फ्लेवर्ड सेनेटाइजर बनाना शुरू किया है। इसी तरह साबुन, स्टाइलिश मोमबत्ती और अगरबत्ती तैयार किए जा रहे हैं। रोज 20 तरह के प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही इसी सेंटर में मोती बनाने और मछली पालन का कार्य भी किया जा रहा है। इससे जिला पंचायत को लाखों रुपए का मुनाफा हो रहा है और महिला को रोज 200-200 रुपए मिल रहे हैं। हर प्रोडक्ट बनाने के लिए 8 महिलाओं का ग्रुप तीन को एक्सपर्ट्स से ट्रेनिंग भी दिया जाता हैं। प्रत्येक ग्रुप में तीन ऐसी महिलाएं हैं, जो सभी प्रोडक्ट बनाने में एक्सपर्ट हैं। इन महिलाओं को पहले ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद प्रोडक्ट का निर्माण करवाया जाता है। रोज 8 घंटे महिलाएं काम करती हैं। शाम को 5 बजे तक सेंटर में प्रोडक्ट निर्माण करवाया जाता है।