ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
प्रदीप कुमार सैनी
दांतारामगढ़ (नवयत्न) । सुरेरा बाईपास सड़क पर राजलिया जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल मानाराम को घायलों को दांता सीएचसी पहुंचाया।
108 एंबुलेंस चालक राजेंद्र प्रसाद और नर्सिंग अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में सुरेरा निवासी मानाराम नायक (40) और राजलिया निवासी मीनूराम नायक (25) घायल हुए हैं। मानाराम के सिर में चोट आई है। दांता सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मानाराम को सीकर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना पर दांतारामगढ़ पुलिस की 112 गाड़ी भी मौके पर पहुंची। थाने के हेड कांस्टेबल रुघाराम ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से दांता सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।